आगरा में दिल्ली हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पीटल के बाहर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में आग लग गई। हादसे में एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पीटल है। यहां पर शारदा ग्रुप के आफिस के बराबर में खाली जगह पर एंबुलेंस खड़ी थी।
एंबुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा था। शाम करीब साढे़ पाचं बजे एंबुलेंस में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों को लगा कि भूकंप आ गया। वो अपने आफिस से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो एंबुलेंस में आग लगी थी। एंबुलेंस के परखच्चे तक उड़ गए थे। एंबुलेंस चालक बुरी तरह से घायल था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। समझो भारत न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450

No comments:
Post a Comment