जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योग का दिखा जलवा, शरीर एवं मन मस्तिष्क को साधने का सबसे अच्छा माध्यम है योग - अर्चना सिंह, भारतीय संस्कृति विश्व में प्रथम पायदान पर - तहसीलदार भोपाल सिंह


झिंझाना 18 सितंबर। योग के माध्यम से शरीर एवं मन मस्तिष्क को साधा जा सकता है।भारतीय संस्कृति विश्व में प्रथम पायदान पर है। स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन शामली के तत्वाधान में स्थानीय आर्य समाज मन्दिर में रविवार को जिला योगासन प्रतियोगिता संपन्न हुई। तीन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी योगासन मुद्रा से सबको आकर्षित कर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने खुलकर बच्चों की प्रस्तुति को सराहा एवं इस प्रतियोगिता के कुशल आयोजन के लिए एसोसिएशन में सहारनपुर मंडल की आब्जर्वर अर्चना सिंह की खुलकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु मुकेश कुमार एवं पूर्व प्रधान उग्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऊन तहसीलदार भोपाल सिंह ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति प्रथम पायदान पर रही है। और योगासन में जनपद शामली का सिक्का प्रदेश में चलता है। बच्चों द्वारा योगासन की प्रस्तुति सबको आकर्षित और प्रेरणा दे रही है कि योग के माध्यम से व्यक्ति निरोग रह सकता है। एसोसिएशन की सहारनपुर मंडल की ऑब्जर्वर अर्चना सिंह ने बताया कि आज जनपद शामली में तीन स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। जिसमें विजेता बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बच्चों द्वारा कुशल प्रस्तुति पर श्रीमती सिंह ने संतोष व्यक्त कर उन्हें बढ़ते रहने की बधाई दी। कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व कस्बा चेयरमैन राकेश गोयल, आर्य समाज के प्रधान अशोक बहादुर, श्रीमती मीरा शामली ,पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं शामली शामला के पूर्व प्रधान उग्रसेन चौहान, खुर्शीद आलम, आदि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की जमकर सराहना। आर्य समाज प्रधान अशोक बहादुर गोयल ने मंचासीन आर्य समाज की श्रीमती मीरा शामली एवं प्रतियोगिता के कुशल आयोजन एवं प्रबंधन हेतु महिला ऑब्जर्वर अर्चना सिंह व योग शिक्षिका पूजा राठी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित सभी मेहमानों एवं मीडिया कर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में रैफरी जसवंत सिंह, विपिन गुलियान, पूजा राठी, विश्वजीत सिंह राणा को रखा गया था। प्रदेश के लिए चयनित योग खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद शाम 4 बजे प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सब जूनियर गर्ल्स में राधिका और गार्गी तथा लड़कों में वैभव सैनी को चुना गया। जूनियर गर्ल्स में उर्वी तथा लड़कों में सिद्धार्थ और अंकुश कुमार को चयनित किया गया।

सीनियर गर्ल्स में गायत्री को जबकि लड़कों में पंकज गौतम और आर्यन चुने गये। इसके अलावा आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर लड़कों में वैभव सैनी और आर्टिस्टिक जोड़े में राधिका और गार्गी को प्रदेश के लिए चयनित किया गया। आर्टिस्टिक सिंगल लड़कों में सिद्धार्थ और जोड़ों में सिद्धार्थ सैनी तथा अंकुश कुमार चयनित किए गए आर्टिस्टिक सिंगल सीनियर लडको में अनुराग वर्मा को चयनित किया गया है। प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450


No comments:

Post a Comment