नगर की सफाई यूनियन के अध्यक्ष बने सुभाषचंद


कैराना। सफाई यूनियन संघ की बैठक के दौरान सुभाषचंद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को नगर पालिका‌ परिषद कैराना कार्यालय पर सफाई यूनियन संघ शाखा कैराना की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मंथन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाषचंद को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते शुभकामनाएं दी। इस दौरान सर्वसेवक चंद्रवाल, राजकपूर, मनोज कुमार, राकेश कुमार, त्रिलोक, महेंद्र, गुरदास, सूरज, दीपक, राजकुमार, पीरजी अबसार, उमा, द्रोपदी, संतोष, बाला आदि मौजूद रहे।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment