कैराना। समाजिक कार्यकर्ता की लगातार मांग के बाद परिवहन विभाग ने कैराना के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले महीने सहारनपुर डिपो को कैराना से सहारनपुर के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए एक पत्र लिखा गया था। बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन बस शामली से ही वापस लौट रही थी। उनके द्वारा एआरएम सहारनपुर से फोन पर बात की और फिर से बस कैराना तक न पहुंचने की शिकायत की गई।
2 दिन से बस सेवा कैराना से सीधे सहारनपुर के लिए शुरू हो गई है। बस प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 बजे कैराना बस स्टेशन से सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। बताया गया कि हरियाणा रोडवेज की बसें अधिकांश तो कैराना स्टेशन पर रूकती नहीं हैं और अगर रूकती है तो उन बसों का कैराना के यात्रियों को कोई फायदा भी नहीं मिल पाता, क्योंकि उनके अंदर सीट नहीं मिल पाती। वें बसें पीछे से ही यात्रियों से भरी हुई आती हैं। कैराना से सहारनपुर व देहरादून जाने वाले यात्रियों की एक बड़ी संख्या हैं। इनमें अधिकांश छात्र छात्राएं भी शामिल हैं। अब कैराना से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment