झिंझाना 5 जून। भाजपा किसान मोर्चा ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत 5 पौधे लगाकर योगी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


निकटवर्ती गांव सिंगरा में गांव प्रधान ओमवीर चौधरी के निवास स्थान पर किसान नेता चौधरी भोपाल सिंह की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन मंडल अध्यक्ष चिकारा ने किया।गोष्ठी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत 10 किसानों को पौध देकर सम्मानित एवं वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बंटी तोमर गांव प्रधान ओमवीर सिंह ने तालाब के किनारे वृक्षारोपण कर योगी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ,बलवंती इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर , सिकंदरपुर के गांव प्रधान चौधरी देवेंद्र तोमर , भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ,

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी तोमर  ने अपने विचार रखे एवं भाजपा के विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मुखिया , मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी (झिंझाना) चंद्रपाल चिकारा (ऊन), लोकेश चौहान (कैराना) , सोमपाल

रोड , गोपाल चौधरी , रामवीर चौधरी, रविंद्र सिंगरा, मोनू तोमर आमवाली , अमित चौधरी ,,फूल कुमार , देवराज चौधरी , प्रदीप शर्मा , नितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे । प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment