वेद-शास्त्रों की निशुल्क दी जाएगी शिक्षा


कैराना: श्री सिद्धिदात्री शंकराचार्य वेद विद्यापीठ के तत्वाधान में वेद-शास्त्रों का निशुल्क शिक्षा का अध्ययन कराया जाएगा। जिसमें सभी छात्रों को निशुल्क वस्त्र पुस्तकें और भोजन की व्यवस्था श्री सिद्धिदात्री शंकराचार्य वेद पीठ विद्यालय द्वारा कराई जाएगी,दरअसल आपको बता दें क्षेत्र के यमुना ब्रिज पर स्थित सिद्धिदात्री सिद्ध पीठ मंदिर में स्वामी श्री जयस्वरूप जी महाराज की अध्यक्षता में एक ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया जिसमें कैराना, कांधला, शामली, ऊन, और थानाभवन ब्लॉको  से ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

इस दौरान सभी ने श्री सिद्धिदात्री शंकराचार्य वेद पीठ का शुभारंभ कर छात्रों को वेद और शास्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश से अब दिन-प्रतिदिन विदेशी संस्कृति युवाओं में फल-फूल रही है। और हमारी जो भारतीय संस्कृति है। उस और हमारे नौजवानों का ध्यान नहीं है। हमारा उद्देश्य है। कि हम अपने भारत देश को विश्व गुरु बनाते हुए अपने देश के सभी छात्रों को वेद और पुराणों की शिक्षा देखकर महान विद्वानों की पूर्ण रूप से उत्पत्ति करें जब तक हमारे भारत देश का नौजवान वेदों-शास्त्रों को नहीं पड़ेगा तब तक वह हमारे देश की संस्कृति

को किसी भी तरीके से बचाने मैं किसी भी तरह की भूमिका अदा नहीं कर सकता भारत की विदेशी संस्कृति हमारे भारत देश को दिन प्रतिदिन खोखला करती जा रही है। विदेशी संस्कृति ने ही भारत के अंदर अपनी संस्कृति के माध्यम से भारत के नौजवानों को भटकाने का काम कर रही है। जिसको अब समाप्त करना अनिवार्य है। जिसको लेकर श्री

सिद्धिदात्री शंकराचार्य वेद पीठ के तत्वाधान में सभी छात्रों को निशुल्क वेद और शास्त्रों का अध्ययन कर आ जाएगा जिसमें छात्रों के लिए वस्त्र पुस्तक और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी इस दौरान सुरेश कौशिक आचार्य, उमेश भारद्वाज, रमेश प्रधान, महिपाल शर्मा, विंदर शर्मा, राम कुमार शर्मा, सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment