सूरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भाजपा अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता बैठक के माध्यम से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि राजस्थान में बूथ आधारित और पन्ना प्रमुख संरचना के आधार पर भारतीय जनता पार्टी अजेय बनने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनस्वीकार्यता आज देश के प्रत्येक कोने में है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि 2023 में भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में विजय का आधार कार्यकर्ताओं का परिश्रम, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां और कांग्रेस का कुशासन बनेगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान संगठन

प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल सहित बीकानेर संभाग के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे। सूरतगढ़ ( श्रीगंगानगर ) : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment