माली समाज जालौर द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया का भव्य स्वागत किया गया ।

 


जालौर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के जालौर आगमन पर राजेंद्र नगर कॉलोनी जालौर में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी के नेतृत्व में माली समाज जालौर द्वारा राजेंद्र नगर कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल बाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत कर दिलीप सोलंकी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा जालौर ने डॉ.सतीश पूनिया को  गुलदस्ता सप्रेम भेंट किया।

इस दौरान सभी मोहल्ले वासियों ने पुष्प वर्षा की। जिसमें पूर्व प्रधान राजू सांखला ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष रवि भाई सोलंकी,पार्षद मनीषा गहलोत ने हार पहना कर स्वागत किया। 

और माली समाज राजेंद्र नगर कॉलोनी के निवासियों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा की गई। जिसमें भाजपा समर्पित कार्यकर्ता और माली समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान विजय सोलंकी,  दिलीप सोलंकी ओ.,जबराराम माली,रामाराम माली,अशोक सोलंकी,  रावता राम माली,मोहन सुंदेशा,मंगलाराम परमार ,जितेंद्र सांखला,कानाराम माली,ओम माली ,दलाराम माली,वागाराम माली,अशोक भाई गुर्जर, जालम सिंह गुर्जर,केसाराम और कई महिला और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जालौर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट : 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment