गांव पटनी परतापुर निवासी महबूब पुत्र लियाकत उम्र 25 वर्ष , शनिवार की दोपहर पंजाब प्रदेश के राजपुर पटियाला हाईवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह हाईवे पर एक साइड में खड़ा होकर पानी पी रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल महबूब को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पंजाब में कपड़े की फेरी का काम करता था। मोटरसाइकिल पर सवार आसिफ पीछे बैठा था। उसे भी गंभीर चोट लगी है। गांव निवासी पत्रकार सद्दाम ने बताया कि महबूब उनके चाचा है।
और इसकी ईद के बाद शादी होना तय थी। उसके शव को चंडीगढ़ से सोमवार में उसके पैतृक निवास पर लाया जाएगा। जहां उसका सोमवार को अंतिम संस्कार हो सकेगा। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पत्रकार संघ झिंझाना ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रेम चन्द वर्मा
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment