भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मुख्य अतिथि उप मुख्य सचेतक ( राजस्थान सरकार ) महेन्द्र चौधरी एवं बॉलीवुड अभिनेता मुम्बई डॉ.के.एल.परमार के अति विशिष्ठ आतिथ्य में मनाया गया


नागौर /नावां : भारत रत्न, संविधान निर्माता, सिंबल ऑफ नॉलेज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 131 वी जन्म जयंती के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि महेंद्र चौधरी उप मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार के साथ शोभायात्रा के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत मिण्डा जोगेंद्र ताकर, विशिष्ट अतिथि  राकेश कुमार वर्मा सुरेरा, डॉक्टर के.एल.परमार बॉलीवुड अभिनेता मुंबई, सीताराम नारनोलिया, पूरणमल मेघवाल पूर्व जिला परिषद सदस्य नागौर, बिरदी चंद मेघवाल, मदन लाल खटनावलिया सहायक कृषि अधिकारी, राम किशोर नायक तहसील कमांडर समता सैनिक दल नावां ने बाबा साहेब की तहसील पर पुष्पर्पित किया।

इस पावन पर्व पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। राकेश वर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब की तस्वीरें एवं  घर-घर बाबासाहेब नामक पुस्तक भेंट कर गई।

इस पर्व पर रामेश्वर हिन्डाला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,रामनिवास नेहरा सरपंच देवली, किशन लाल जाखड़ सरपंच प्रतिनिधि शिम्भुपूरा , श्रीमती ममता गहलोनिया पंचायत समिति सदस्य भैसलाना पोकरमल भामणिया, बीएल संभरिया, विनोद रलावता, बजरंग बली मनोहर, मंगल चंद छेडवाल, शतुलछाराम बुरड़क घरवाणी, सुरेश कुमार वर्मा , श्याम  कुमाव, प्रदीप  कुमावत सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पहुंचे।

जिन्होंने पुरानी पेंशन लागू करने के उपलक्ष में उप मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार महेन्द्र चौधरी को एक मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच मिंडा, अंबेडकर विचार में देवली ने बाबा साहेब की तस्वीर भेंट की। इस पावन पर्व पर आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं प्रबुद्ध जन पधार कार्यक्रम में एक से एक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में सामाजिक सद्भावना की एक मिशाल कायम हुई। इस दौरान उन्होंने सुभाष चंद नारनोलिया ओजस्वी वाणी के साथ कार्यक्रम का मंच संचालन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के रूप में नरेंद्र परिहार, हिमांशु वर्मा, संतोष कुमार उज्जैनिया, राकेश कुमार खटनावलिया, शंकर लाल मीणा, अजीत कुमार बाबू  आदि ने दिन रात मेहनत की।

इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जिसमें जालौर जिले से विनोद चौधरी एवं भगवानाराम वाघेला को भी सम्मानित किया गया। नागौर / नावां : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment