हरा ध्वज दिखाकर कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक स्थल भ्रमण के लिए बस को किया रवाना

 


ऐतिहासिक स्थल भ्रमण करने से हमें अपने देश की संस्कृति एवं धार्मिक ज्ञान प्राप्त होता है, आज आप कुरुक्षेत्र अर्थात भागवत गीता ज्ञान स्थली पर जा रहे हैं जहां भगवान श्री कृष्ण ने वीर अर्जुन को गीता का पाठ पढ़ाया था और बताया था बताया था कि युद्ध में विजय प्राप्ति से ही तुम अपने देश, समाज और धर्म की रक्षा कर सकोगे, हमें आशा है


कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर नगर तक मंडल तक के यें पदाधिकारी आज उसी कुरुक्षेत्र भूमि पर जाकर विजय का पाठ पढ़ कर अपने उत्तर प्रदेश शामली विधानसभा में भी उसी इतिहास को दोहराएंगे , जीत की विजयगाथा  लिखेंगे , उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों की कुरुक्षेत्र यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर यात्रियों को संबोधित करते हुए निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर  शुभारंभ करते वक्त व्यक्त किए ।

आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शामली के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य को कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए श्री अरविंद संगल जी निवर्तमान चेयरमैन शामली व श्रीमती  मीनू संगल  नगर अध्यक्ष भाजपा शामली ने दो बसों को सेंट आर.सी. कान्वेंट स्कूल शामली से हरि झंडी दिखा कर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया ।


इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्रीमती मीनू संगल जी ने कहा की  नगर शामली के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व नगर मंडल कार्यकारणी उत्साह से कार्य कर रहे है उनमें नवीन ऊर्जा संचार व गीताज्ञान जिसमे जीत का मंत्र महत्वपूर्ण है के  उद्देश्य से यह एक दिवसीय ऐतिहासिक स्थल भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया ।


 इस कार्यक्रम के संयोजक डा सुनील सैनी व संजीव कर्णवाल रहे । 


भ्रमण कार्यक्रम में मनीष भटनागर,  संजय बंसल, प्रियंक गोयल, वैभव संगल, सतेंद्र, संजीव करनवाल, रवि रुहेला, घनश्याम, कुणाल, ऋषिपाल, राकेश जांगिड़, हार्दिक, गौरव गोयल,  सुरेश, चंद्रपाल, राकेश, अनिल, ब्रजमोहन शर्मा, सुधा, अनमोल संगल, अमित शर्मा कार्तिक, सुभाष चंद, सत्यपाल सिंह, दीपक गर्ग , मनोज कुमार सत्यम, विनय कुमार, सतीश कुमार, राकेश कश्यप, सुमित, रविकांत,बाबी, अनिल शर्मा, अरुण छाबड़ा, ओमकार भटनागर, रविन्द्र सैनी, अभिषेक, तुषार,देवेंद्र कुमार, सुशील ,  संजय कुमार , रवि कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment