सामाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर संपन्न ,14 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की रूप रेखा तैयार की


शामली: समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग मौहल्ला बनखंडी जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के कैम्प कार्यलय पर  बनारसी प्रजापत की अध्यक्षता  में हुई जिसका संचालन जिला सचिव सतीश गुज्जर ने किया मीटिंग में 14 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने   की रूप रेखा तैयार की  जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी अपने समाज मे जाकर  समाजवादी पार्टी को वोट दिलाने का कार्य करे  क्योकि वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछडो के साथ धोखा किया , भाजपा ने 15 लाख रुपये देने का वायदा किया था ,  हर वर्ष 2 करोड़ लोगो को रोजगार देने का वायदा किया था जो अब तक भी पूरा नही किया  जबकि मंहगाई लगातार बढ़ रही है

आम जनता के हित मे कोई कार्य नही हो रहे  सिर्फ भाजपा ने नाम बदलने का काम किया विकास कोई नही किया जिस कारण जनता में नाराजगी है  अबकी बार जनता 2022 में विकास पुरुष माननीय अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने जा रही है जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि 14 अक्टूबर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में  विधान परिषद सदस्य व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप और राष्टीय महासचिव बिसम्बर निषाद सम्मेलन में भाग लेंगे 

जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने आज जिलाकार्यकर्णी का विस्तार करते हुए बिजेंद्र चौहान को जिला उपाध्यक्ष व सतीश गुज्जर को जिला सचिव नामित किया और मनोनयन पत्र दिया और सभी पदाधिकारीगण व समर्पित कार्यकर्तओं को 14 अक्टूबर में राजा रानी वेंकट हाल टंकी रोड पर पहुचने की अपील की इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूपसिंह सैनी, कुलदीप तोमर, रविन्द्र पाल, रहीश मिर्जा, सुभाष चंद सैन,  सुभाष चंद कश्यप प्रदीप चौहान, बिजेंद्र चौहान , शिव कुमार सैनी, राजेन्द्र कश्यप, अरविंद कश्यप ,इमरान अलीपुर, सतबीर पाल, बनारसी प्रजापत, महेश उपाध्याय, सुशील कुमार, राजबीर सैनी, बिजेंद्र कश्यप, जिला सचिव देवेंद्र धीमान, अंकित कुमार, उज्ज्वल कश्यप, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment