मुसाफिरों को पिला शर्बत, बारिश के लिए की मन्नत

 


झिंझाना 9 जुलाई। व्यापारियों ने गर्मी से राहत मिलने एवं वर्षा होने की मन्नतों के साथ मुसाफिरों को शरबत पिला कर धर्म लाभ कमाया।

    झुलसा देने वाली गर्मी हो और आवागमन का चक्कर पड़े तो पानी की प्यास लगना स्वाभाविक है। प्यासे को पानी पिलाना पुण्य कार्य होता है।और ऐसे में पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए कई दिनों से कस्बे में जगह जगह पर व्यापारियों एवं आम लोगों के द्वारा चौकी लगाकर शीतल जल, शर्बत, जलजीरा आदि का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक किया जा रहा है। 


   उधर नगर पंचायत स्तर पर कस्बे में कई मुख्य स्थानों पर स्थापित कूलिंग मशीन द्वारा शीतल जल की व्यवस्था आम लोगों को बड़ी राहत दे रही है। जो 24 घंटे लगातार लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडा जल दे रही है। बहुत से लोगों द्वारा यहां से ठंडा जल अपने घरों तक में भी ले जाया जा रहा है। 


    लोगों द्वारा जगह जगह पर तपती दोपहरी में शीतल पेय पदार्थों का वितरण धार्मिकता की तरफ युवा पीढ़ी को प्रेरित क नर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मोहल्ला कापड़ियान में रामकुमार ने अपने घर पर चौकी लगाकर, जलजीरे का वितरण कर धार्मिक लाभ कमाया था। जिसमें राजेंद्र, राम किशन आदि का सहयोग सराहनीय रहा। शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी में दीवान जी की आढ़त के पास इनाम, शाजेब के नेतृत्व में शर्बत का वितरण किया गया। मोहम्मद ईनाम, राशिद भूरा, जिया, अजीम, शौकीन, नूरजमां आदि उत्साहित युवकों ने आने जाने वाले मुसाफिरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। 


    तपती दोपहरी में पसीना पसीना हो रहे मुसाफिर को पीने के लिए ठंडा पानी मिल जाए तो बड़ी राहत महसूस होती है। इसी भावना के साथ तमाम लोग गर्मी से बचने के लिए और इंद्रदेव को प्रसन्न कर वर्षा की चाहत में जहां ठंडे पानी, शरबत आदि का वितरण कर धार्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। वही यह पुनीत कार्य कर लोग युवा पीढ़ी को सेवा भाव का अच्छा संदेश दे रहे हैं। 

प्रेम चन्द वर्मा

No comments:

Post a Comment