प्रदेश के बंद पड़े अस्पतालों को कोविड 19 के रूप में पुनः संचालित करे प्रदेश सरकार : बी एस बेदी


अभी  देश  पिछले वर्ष की कोरोना महामारी से उभर कर आया नहीं कि, दूसरी पारी ने इस तरह कहर मचा दिया , कि  देश के राज्य का हर  शहर  लाशों की चिताओं से जलने लगा ,क्रांतिकारी संगठन, आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने, उत्तर प्रदेश के बड़े महानगर लखनऊ , वाराणसी और कानपुर में   कोरॉना के बढ़ते प्रकोप ने  शासन ,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग  को हिला कर रख दिया   रोज सैकड़ों मौतें हो रही हैं कोविड़ मरीजों को रखने के लिए ,सरकारी अस्पतालों में जगह न मिलने के कारण ,   मरीजों के चिकित्सा में बड़ी ला परवाही वरती जा रही  इसी को ध्यान में रखते हुए , श्री बेदी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से कानपुर में बंद पड़े अस्पताल , चाचा नेहरू केसर गंज , देवीदत्त अग्नोहत्री जच्चा बच्चा अस्पताल

रायपुरवा ,  जच्चा बच्चा अस्पताल दर्शन पुरवा , जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर ,  डॉ वी एन भल्ला चिकित्सालय बाबू पुरवा  , सहित बंद पड़े एक दर्जन अस्पतालों  को कोविड 19 के लिए पुनः संचालित करने की मांग  की है, और गंभीर स्थिति से निपटने को लेकर प्रदेश सरकार से  हर जिले में    बंद अस्पतालों और कॉलेजों में कोविड मरीजों को रखने  की व्यवस्था, व उनको सही चिकित्सा देने की   मांग ,  की है  उन्होंने कहा इस संकट की स्थिति की जंग को अकेले सरकार पर नहीं छोड़ना चाहिए ,  इस महामारी का अंत करने के लिए ,   हम सब को एक साथ खड़ा होना,  होगा और सरकार के दिशा  निर्देशन और who  की गाइड लाइन में रहकर,   मक्स , सोशल दिस्टेंसिंग ,   सेनिटाइजर  आदि के पालन के साथ, स्वयं  व अपने देश को बचाना होगा

No comments:

Post a Comment