अंबेहटा सहारनपुर निवासी और बादशाही बाग पावर हाउस से रिटायर ज़नाब मुनीर साहब का जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में हुआ

खबर इंतेक़ाल

ज़नाब मुनीर अहमद ( बादशाही बाग़ ) पावर हाउस वालो का अभी एक घंटे पहले इंतेक़ाल हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। और जॉली ग्रांट देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज दिनांक 14 दिसंबर 2019 को लगभग पौने ग्यारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली वो लगभग 90 वर्ष के थे।
           मिली जानकारी के अनुसार कस्बा अंबेहटा (सहारनपुर) के रहने वाले मुनीर साहब जोकि बादशाही बाग पावर हाउस पर सरकारी मुलाजिम थे। इनके दो बेटे क्रमश: हाजी इलियास व जनाब मुस्तकीम साहब के अलावा 2 लड़कियां है।
           जनाब मुनीर अहमद साहब के बादशाही बाग पावर हाउस से रिटायर होने के बाद विभाग ने इनके व्यवहार और कुशल कारीगरी को मद्देनजर रखते हुए इनके बड़े बेटे जोकि गत वर्ष हज सफर करके लौटे है। हाजी इलियास साहब को वालिद की जगह पर इलियास साहब को नोकरी पर रख लिया था। जो अभी उत्तराखंड की ग्राम पंचायत ढालीपुर में परिवार सहित रह रहे है। जबकि इनके दूसरे पुत्र ज़नाब मुस्तकीम साहब अपने पैतृक कस्बा अंबेहटा रह रहे थे। अभी अभी जनाब मुनीर साहब के पोते ज़नाब अकरम साहब से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दादा जी की मय्यत को लेकर जॉली ग्रांट से लेकर कस्बा अंबेहटा के लिए चल दिये है। चार घंटे का सफर है अभी उनको सपुर्द-ऐ- ख़ाक किये जाने पर कोई मशवरा नही हो पाया है। इस बारे में किसी भी साहब को ज्यादा जानकारी चाहिए तो वो अकरम साहब के मोबाइल नंबर 8077513452 पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते है। अल्लाह मरहूम की मग़फिरत फरमाये और ज़न्नत-उल-फिरदौश में आला मक़ाम अता फरमाये आमीन ....

No comments:

Post a Comment