चांद को प्रणाम , भारत तुझे सलाम , .... बी एस बेदी

चांद को प्रणाम , भारत तुझे सलाम , .... बी एस बेदी 
 आज हर भारतीय के मन में एक अद्भुत आनंद की खुशी पर्व के माहौल से कहीं अधिक महसूस हो रही है  , आज भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत का चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर पूरी तैयारी के साथ विक्रम लैंडर  को वैज्ञानिक पद्धति से लैस यात्रा की शुरुआत की थी तो सारी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी थी  क्या यह भारत इस कठिन यात्रा का सफल परीक्षण कर सकेगा आज भारतीय वैज्ञानिकों ने इन सभी सोचो पर ताला लगा दिया 48 दिनों की सफल यात्रा करके भारतीय वैज्ञानिकों ने सारी दुनिया में अपना लोहा मनवा कर यह साबित कर दिया भारत के लिए कोई परीक्षण नामुमकिन नहीं,  मुमकिन है इसका परिचय देते हुए दुनिया के इतिहास में भारत का नाम आज सुनहरे पन्नों पर लिख गया और आने वाले समय में भारत के वैज्ञानिक दुनिया के सामने    आने वाले समय में अपने अद्भुत इच्छाशक्ति से सूर्य पर सफल परीक्षण करके सारी दुनिया को चौंका देंगे और भारत विश्व में वैज्ञानिक शक्ति के रूप में शीर्ष पर न 1 पर होगा  , इसरो की समस्त वैज्ञानिक टीम कोटन कोट बधाई के पात्र हैं और इनका मनोबल बढ़ाने वाली  पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाली केंद्र सरकार भी बधाई के पात्र है  , वैज्ञानिकों को सेल्यूट , चांद को प्रणाम, भारत तुझे सलाम , जय हिन्द जय भारत , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

No comments:

Post a Comment