चीख-पुकार से गूंज उठा मलकपुर, पांच नवयुवकों की मौत पर योगी ने जताया दुख






कैराना कोतवाली क्षेत्र के मौहम्मदपुर राई में यमुना नदी में  उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब क्षेत्र के मलकपुर गांव से रविवार सुबह 11:00 बजे लगभग 15 युवक एक दिन पूर्व में चल रहे, गोगा माड़ी के जागरण की हवन राख को विसर्जन करने गये। 15 युवकों में से अजय नाम का युवक  डूबने लगा। जिस को बचाने के चक्कर में 6 युवक यमुना नदी में कूद पड़े। युवकों की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे, किसान के द्वारा अजय को बचा लिया गया। और बाकी छह युवक यमुना नदी में गहरे गड्ढे होने के कारण डूब गए। जिसमें विशाल, भारत, अनुज के शव को यमुना नदी में से निकाल लिया गया। सोमवार की सुबह लेकिन शुभम, रोबिन के शव यमुना नदी से निकाले गए। महेश की तलाश के लिए सोमवार में भी तलाश पीएसी फ्लड की टीम एवं गोताखोरों द्वारा अब भी जारी है। वहीं ग्रामीणों का आरोप था, कि लम्बे समय नगला राई, मोहम्मदपुर राई, खुरगान से चल रही थी रेत खन्न। रेत खन्न माफिया के द्वारा रेत की अवैध खुदाई से गहरे गड्ढे बन गए  जो  दुर्घटना का  कारण बने। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर अब भी रेत खनन चल गई, तो नगला राई, मोहम्मदपुर राई, खुरगान आदि गांव खतरे में आ जाएंगे। युवकों की डूबने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच हुआ। मोहम्मद राई यमुना नदी पर डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम अरविंद कुमार, एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार रणवीर सिंह, कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा पीएसी फ्लड की टीम एवं गोताखोरों को तीन युवकों की तलाश में यमुना नदी में लगाया गया था। युवकों की तलाश जारी थी। सोमवार की सुबह पीएसी फ्लड की टीम एवं गोताखोरों  के द्वारा
2 और नवयुवकों के शव यमुना नदी से निकाले गए। वही मलकपुर चीख पुकार से गूंजा हुआ है और क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। नव युवकों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख  जताया और परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। अब भी एक युवक की तलाश जारी है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने पीएसी फ्लड की टीम एवं गोताखोरों  को यमुना नदी में युवक की तलाश के लिए लगा रखा है।

No comments:

Post a Comment