कम्पाला यूगांडा के इंडिया हाउस में भारतीय उच्च आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय मंडल संसदीय संघ के 64वें वार्षिक अधिवेषन में भाग लेने आये भारतीय प्रतिनिधियों का सत्कार समारोह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान के प्रतिनिधि सिरोही विधायक संयम लोढा सहित 23 राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया

जर्नलिस्ट योगेश टाक
कम्पाला यूगांडा के इंडिया हाउस में भारतीय उच्च आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय मंडल संसदीय संघ के 64वें वार्षिक अधिवेषन में भाग लेने आये भारतीय प्रतिनिधियों का सत्कार समारोह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान के प्रतिनिधि सिरोही विधायक संयम लोढा सहित 23 राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनाई गई विडियों फिल्म प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही विभिन्न अफ्रिकन देशो के प्रसिद्व गायकों द्वारा गाये गये महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहियें, जे पीर पराई जाने रे..... का प्रदर्शन किया गया। राज्य सभा टीवी द्वारा भारतीय संसद के इतिहास पर बनायी गई एक विडियों फिल्म भी प्रदशित की गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने महात्मा गांधी के महान योगदान का स्मरण किया और कहां कि पूरी दुनिया आज उनके बताये गये रास्ते पर चल रही है। उन्होंने
कलाकारों को सम्मानित भी किया।

इससे पूर्व दिन में राजस्थान के प्रतिनिधि विधायक संयम लोढा ने कम्पाला से 93 किलोमीटर नायल नदी के किनारे पर बनाये गये महात्मा गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की अस्थियां 1948 में नायल नदी में विसर्जित की गई थी इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ बडौदा की जिंझा शाखा यूगांडा ने इस स्मारक का निर्माण किया जिसका तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने 1997 में लोकार्पण किया।
राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रमिल माथुर सहित लोकसभा एवं विधानसभा के सदस्य अधिकारी भी इसमें भाग ले रहे है।

विधायक संयम लोढ़ा के साथ अलग अलग देशों के प्रतिनिधियों ने युगांडा की मेरु प्राइमरी स्कूल में पौधारोपण किया।

No comments:

Post a Comment