लगातार हो रही मूसलाधार बरसात में भी नही थमा बीइंग भगीरथ का अभियान विष्णु घाट के पाश फैले कचरे की साफ सफाई करके पौधे लगाए









हरिद्वार, 18 अगस्त। तेज वर्षा में भी बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम ने विष्णु घाट पर वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाया। घाट पर फैली गंदगी व मिट्टी के मलबे को हटाया गया। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि गंगा किनारे विष्णु घाट के पास काफी समय से गंदगी पसरी हुई थी। जिन कारणों से बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की भी भावनाएं आहत हो रही थी। रविवार को निस्वार्थ सेवा भाव से टीम के सदस्यों ने भारी मात्रा में गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिखर पालीवाल ने कहा कि गंगा किनारे बने कुछ ऐसे स्थल हैं जो काफी समय से गंदगी की चपेट में हैं। कुछ असामाजिक तत्व गंगा घाट पर पालीथीन, पन्नियां, बोतलें आदि फेंक देते हैं। जिससे गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। शिखर ने कहा कि ऐसे गंगा घाटों को चिन्हित कर जिला अधिकारी को सूची सौंपी जाएगी। जिससे असामाजिक तत्वों पर रोक लगने के साथ साथ गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी। गंगा घाटों पर सुन्दर चित्र व म्यूरल पेंटिंग भी बनायी जाएगी। क्षेत्र के लोग विष्णु घाट के सौन्दर्यकरण की मांग काफी समय से करते चले आ रहे हैं। इन्द्रपाल ने कहा कि विष्णु घाट पर टीम के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ सेवा भाव से घाट पर फैला मैले कुैचेले पदार्थ, पुरानी कांवड़, कपड़े, पाॅलीथीन, पन्निया, प्लास्टिक की बोतलें आदि को हटाया। आगे भी इस तरह का अभियान अन्य घाटों पर जारी रहेगा। मधु भाटिया ने कहा कि निरंतर सफाई अभियान चलने से अन्य लोगों में भी जागरूकता पैदा हो रही है। क्षेत्र के लोग स्वयं गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने बताया कि विष्णु घाट को हरा भरा बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। टीम के सदस्यों द्वारा सफाई करने मे बाद घाट पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे टीम द्वारा घाट पर लगाए गए हैं। विष्णु घाट पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की जाएगी। सफाई अभियान में पंकज त्यागी, जितेंद्र चैहान, रूचिता, विपिन सैनी, रेखा मलिक, जनक सहगल, आदित्य भाटिया, संतोष कुमार साहू, नीरज पराशर, दिव्यांशु, सागर, आर्यन, अरविन्द, हिमांशु आदि सहित टीम के दर्जनों सदस्यों शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment