Showing posts with label रिपोर्टर डॉ0 रामनिवास जे सी शामली. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्टर डॉ0 रामनिवास जे सी शामली. Show all posts

कानपुर नगर निगम की दोहरी नीति शहीद सरदार भगत सिंह के नाम पर प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नहीं बना चौराहा.



जिन्होंने देश व देशवासियों के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया आज उन्हीं के लिए देश में कोई सम्मान नहीं संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बीएस बेदी ने लगभग 4 वर्ष ब्रिटिश हुकूमत का दिया नाम परेड चौराहा कानपुर नगर का जो एक गुलामी का प्रतीक चिन्ह है यहां पर अंग्रेज भारतीयों को कोड़े मारकर परेड कराते थे इसी को ध्यान में रखते हुए  श्री बेदी ने क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के नाम पर परेड चौराहा और उस पर राजगुरु सुखदेव भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग आई थी जिस पर सभी नगर वासियों के सहयोग संस्था के पदाधिकारियों के परिश्रम को सफलता मिली और 10 जुलाई 2018 को कानपुर नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जी के नाम पर चौराहा व राजगुरु सुखदेव भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित हो गया मगर दुर्भाग्य 1 वर्ष हो गया आज भी परेड चौराहा के नाम के नगर में बोर्ड लगे हैं चौराहे पर कोई कार्य नगर निगम द्वारा नहीं किया गया  शहीदों का चौराहा राजनीति की भेंट चढ़ा है माननीय मोदी जी माननीय योगी जी कहते हैं हम देशभक्तों के लिए कार्य कर रहे हैं कई बार चौराहे को लेकर माननीय योगी जी श्रीमान कमिश्नर महोदय कानपुर माननीय  जिलाधिकारी महोदय सभी को फलता की ओर से कई बार रिमाइंडर भेजे गए मगर आज तक किसी ने उस पर कोई उचित कार्यवाही ना की नाही कोई जवाब मिला (दिया गया ) अगर क्रांतिकारियों के नाम पर अभी भी शासन-प्रशासन नहीं जागा तो संस्था नगर में शहीद क्रांतिकारियों के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी माननीय हाईकोर्ट  में इसकी अपील करेगी संस्था की ओर से सभी नगर वासियों से अपील की जाती है राजनीतिक से हटकर अपने क्रांतिकारियों का समर्थन करके देशभक्ति कार्य को कराने की किरपा करें यह हम कोई अपने क्रांतिकारियों पर एहसान नहीं कर रहे यह हर भारतीय का दायित्व है अपने महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने के लिए  ज्यादा से ज्यादा समर्थन करें यही हर भारतीय की ओर से अपने महान वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी , जय हिंद जय भारत
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्था

पत्रकार को उतारा मौत के घाट सहारनपुर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप जनता मैं रोष




मृतक आशीष जनवाणी, हिन्दुस्तान समाचार पत्र में अपनी सेवा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार वाले सभी लोग आशीष पर ही निर्भर थे
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है।इस घटना में निजी समाचार पत्र में कार्य करने वाले पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गोबर डालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले राणा डेरी के लोगों से कहासुनी हुई थी।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आज विवाद हुआ, जिसमें पत्रकार आशीष और उसके भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।गोली लगने से घायल आशीष और उसके भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।मौके पर तीन थाना की फोर्स को तैनात किया गया है।
आशीष व आशुतोष पर हमला करने वाले महिपाल सैनी तथा बेटा गौरव सैनी मूल रूप से शामली के कस्बा झिंझाना के रहने वाले है। हत्यारों का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिवार की दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। उनकी तलाश में एक टीम झिंझाना के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने हमलावर के घर सील लगा दी है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम इस मामले में 24 घंटे के अंदर दोषी को गिरफ्तार कर लेंगे।मौके पर डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल के साथ एसएसपी दिनेश कुमार पी भी जमे हैं। दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।