Showing posts with label रिपोर्ट शहनाज़ शेख. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट शहनाज़ शेख. Show all posts

जे एस आई स्कूल में गांधी जयन्ती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनायी गयी।स्कूल के प्रबंधक/पत्रकार सगीर ए ख़ाकसार ने ध्वजारोहण किया

पचपेड़वा,बलरामपुर।
स्थानीय जे एस आई स्कूल में गांधी जयन्ती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनायी गयी।स्कूल के प्रबंधक/पत्रकार सगीर ए ख़ाकसार ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए सगीर ए ख़ाकसार ने कहा कि मजबूरी नहीं मज़बूती का दूसरा नाम गांधी है।ख़ाकसार ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूति थे।अफसोस ,आज गांधी और शास्त्री जैसे व्यक्तित्वों का समाज के हर क्षेत्र में अभाव है।उन्होंने कहा कि गांधी    पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है।आज जब दुनिया  हिंसा का बोलबाला है गांधी और उनके विचार और प्रासंगिक हो जाते हैं।
          वरिष्ठ  अध्यापक रवि श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा गंगवार,किशन श्रीवास्तव, किशोर श्रीवास्तव,आदि ने भी अपने विचार रखे।बच्चों ने भी गांधी जी को याद किया और अपने उद्गार व्यक्त किये।इस मौके पर नईम खान,पीसी शुक्ला, साजिदा खान,निशा सिद्दीकी,अंजुम,शमा,ताहिरा खान, मौलाना सईदुल कादरी,तिलक राम,मुन्नी देवी,अलका श्रीवास्तव,महजबीन सिद्दीकी, आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

गुजरात सरकार दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट को आश्रम रैन बसेरा मिला है जिसमे उन लोगों को रहने के लिए जगह दी जाएगी जिनका घर परिवार नहीं हैं

 और जो रोड पर दुकानों के बाहर सोते हैं उनके लिए तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट रैन बसेरा आश्रम हो गया है जहां उनको रहना खाना मेडिकल की सुविधा दी जाएगी एक परिवार की तरह रखा जाएगा नवसारी में अभी ये रैन बसेरा की शुरुआत हो गई है