Showing posts with label रिपोर्ट भरत शर्मा रतलाम मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट भरत शर्मा रतलाम मध्यप्रदेश. Show all posts

देर रात भाजपा नेता की होटल पलाश पर प्रशासन की जांच



*रिपोर्टर भरत शर्मा रतलाम*


* एसडीएम शहर ने की होटल की जांच तो 45 लोगों के मूल परिचय पत्र मिले, शंका के आधार पर नोटिस महू रोड स्थित होटल पलाश में देर रात प्रशासन की जांच टीम पहुंची तो यहां हड़कंप मच गया। कलेक्टर के निर्देश पर लगातार चल रही जांच प्रक्रिया के तहत रविवार को शहर एसडीएम को जांच के करना थी। एसडीएम टीम सहित महू रोड स्थित भाजपा नेता की होटल पलाश में पहुंची और जांच की तो बार का लाइसेंस व स्टॉक सब ठीक मिला लेकिन होटल संचालन की प्रक्रिया में भारी अनियमितता उजागर हुई। जांच टीम को यहां से 45 लोगों की असली आईडी मिली है, जो संदेहास्पद है। टीम ने उसे जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

होटल पलाश भाजपा नेता अजय तिवारी की है। देर रात होटल पर जांच की सूचना पर कुछ लोग यहां पहुंचे लेकिन किसी की एक नहीं चली। एसडीएम रतलाम शहर लक्ष्मी गामड़ की मौजूदगी में पहुंची टीम ने होटल में चल रहे बार के दस्तावेजों के साथ स्टॉक का मिलान किया तो वहीं ठीक पाया गया। यहां के बाद जांच दल ने होटल में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की तब पता चला कि दो कमरे बुक है, लेकिन उक्त कमरे में रूकने वालों की एंट्री होटल के विजिटर रजिस्टर में ठीक प्रकार से दर्ज नहीं है।

किसी के आधार तो किसी का वोटर आईडी
होटल के काउंटर पर टीम के जांच करने पर वहां से 45 लोगों की असली आईडी मिली। इसमें किसी का आधार कार्ड था तो किसी का वोटर आईडी। होटल में इतने लोगों के नहीं होने के बाद भी उनकी असली आईडी यहां मिलने से प्रशासन ने उसे जब्त कर ली और उसके बारे में जब होटल के प्रबंधन से जानकारी जुटाई तो कोई भी ठीक से जवाब न हीं दे सका। इस पर प्रशासन ने प्रकरण की जांच के लिए सभी आईडी जप्त की और अब अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के दौरान तहसीलदार गोपाल सोनी सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इनका कहना है
- होटल पलाश में जांच की थी, वहां आने वाले ग्राहकों की जानकारी एकत्र करने का जो रजिस्टर था उसमें गड़बड़ी नजर आई। होटल में दो कमरे बुक थे लेकिन 45 लोगों की असली आईडी मिली है, जो संदेहास्पद है। उक्त सभी आईडी जांच के लिए जप्त की है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
लक्ष्मी गामड़, एसडीएम रतलाम शहर

पुलिस ने दी दबिश: 3 स्थान, 19 जुआरी धराए, 27 हजार जब्त शेरानीपूरा न्यू काजीपुरा में चला रहा जुआ



*रिपोर्टर:भरत शर्मा रतलाम


माणकचौक और स्टेशन रोड पुलिस ने बीती रात तीन स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी। इस दौरान तीनों ही स्थानों से 19 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से ताश पत्ती के साथ ही 28 हजार से ज्यादा राशि जब्त की है। माणकचौक पुलिस ने ओझाखाली क्षेत्र में जुआरियों पर कार्रवाई की जबकि स्टेशन रोड थाना पुलिस ने न्यू काजीपुरा खान बावड़ी क्षेत्र में दबिश दी।

स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई


स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेश गोयल, अय्यूब खान, आशीष पाल के संयुक्त दल को मुखबिर से सूचना मिली थी न्यू काजीपुरा पटेल बावड़ी में एक मकान में जुआ चल रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मकान की घेराबंदी करके दूसरी मंजिल पर दबिश दी गई। मकान की दूसरी मंजिल पर घेरा बनाकर 10 जुआरी जुआ ताशपत्ती का जुआ खेल रहे थे। पुलिस की दबिश में इस स्थान से लइक पिता फैजान शैरानी शैरानीपुरा, सलीम पिता बशीर खान न्यू काजीपुरा को गिरफ्तार किया गया। ये अपने यहां ताशपत्ती का जुआ खिलवा रहा था। इसके अलावा मंसूर पिता अब्दुल वहीद, अब्दुल वहीद पिता शब्बीर अहमद कुरैशी, लियाकत अली पिता बरकत अली, खातीपुरा, साबिर अली पिता बशीर अली, युनूस पिता याकूब, अफसार पिता सरदार खान, समसु²ीन पिता अब्दुल करीम और ताहिर पिता सलीम खान को गिरफ्तार किया गया है।...
माणकचौक थाना पुलिस की कार्रवाई
माणकचौक थाना पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर ओझाखाली क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान दोनों ही स्थानों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 10 हजार 700 रुपए और ताशपत्ती जब्त की गई है। माणकचौक पुलिस ने ओझाखाली से आरोपी इमरान पिता इदरीश खान मौलाना आजाद नगर, मोहम्मद सादिक पिता अब्दुल रजाक वेदव्यास कॉलोनी, मोहम्द शाहिद पिता उस्मान माणकचौक, आसिफ पिता मुमताज हुसैन रंगरेज रोड व मोहम्मद अली पिता मोहम्मदू यूसुफ धनजीभाई का नोहरा को 6200 रुपए तथा ओझाखाली से ही आरोपी वसीम अकरम पिता मोहम्मद युनूस निवासी माणकचौक, मोहम्मद अखलाख पिता मोहम्मद अय्यूब माणकचौक, इमरान पिता अब्दुल हफीज धनजीभाई का नोहरा व जाकीर हुसैन पिता मोहम्मद इलियास वेदव्यास कॉलोनी को 4500 रुपए व ताशपत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया।