Showing posts with label रिपोर्ट अजय बावरा शामली. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट अजय बावरा शामली. Show all posts

FACEBOOK पर युवती की फोटो लगाकर बार-बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार


FACEBOOK  पर युवती की फोटो लगाकर बार-बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार:ः-

          दिनांक 21.07.2019 को साइबर सेल के डिटेक्शन के बाद थाना आदर्शमण्डी पुलिस के द्वारा युवती की फोटो लगाकर बार-बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती के परिचितों से चैट करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
हुसैन पुत्र बादू निवासी ग्राम मुण्डेट खादर थाना थानाभवन जिला शामली।
बरादमगीः-

फर्जी फेसबुक आईडी बनाने व चलाने मे प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन ओपो

घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक बबलू पुत्र श्री ओमपाल सिह नि0 ग्राम मुण्डेट खादर थाना थानाभवन शामली की भांजी की फोटो को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी भांजी के फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर उसकी भांजी व उसके परिवार की छवि धूमिल कर रहा है। इसकी शिकायत आवेदक के द्वारा पुलिस अधीक्षक शामली श्री अजय कुमार से की गयी, पुलिस अधीक्षक शामली के द्वारा उक्त शिकायत पर कार्यवाही करने के लिये साईबर सेल को दी गयी, साइबर सेल के सीसीओ नितिन त्यागी के द्वारा जॉच के दौरान घटना सत्य पाये जाने पर थाना आदर्शमण्डी पर मु0अ0स0 389/2019 धारा 420/465/500 भादवि 66सी/66डी आईटी पंजीकृत कराया गया। जॉच के यह तथ्य भी प्रकाश में आये कि साइबर सेल मे आवेदक के द्वारा रिपोर्ट करने के बाद आवेदक की भांजी की फेक फेसबुक आईडी साइबर सेल के द्वारा डिलीट कराने के बाद बार-बार बनायी जाने लगी।
साइबर सेल के द्वारा फेक फेसबुक प्रोफाइल चलाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिये फेक फेसबुक प्रोफाइल का डाटा फेसबुक मुख्यालय कैलोफोर्निया से प्राप्त करने के लिये पत्राचार किया गया। फेसबुक मुख्यालय से प्राप्त डाटा प्राप्त होने के बाद साइबर सेल के डिटेक्शन के उपरान्त थाना आदर्शमण्डी पुलिस के द्वारा आवेदक की भांजी की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर टाइम लाइन पर फोटो पोस्ट करने वाले साइबर अभियुक्त हुसैन उपरोक्त को मुण्डेत नहर पुल शामली से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने व चलाने मे प्रयुक्त किया गया मोबाइल बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त का प्रोफाइल:- अभि0 हुसैन ने हाईस्कूल पास कर रखी है।

झिंझाना क्षेत्र के गाँव अशरफपुर में पूर्व प्रधान के घर पर 20-25 बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया परिजनों के गंभीर चोटें

जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गाँव अशरफपुर मे पूर्व प्रधान के घर पर बदमाशों ने बोला धावा. रात 12 बजे अशरफपुर के पूर्व प्रधान सन्तराम के घर पर 20- 25 बदमाशों ने धारादार हत्यारों से हमला बोल दिया. जिसमे घर मे तोड़ फोड़ करदी हमले मे सन्तराम व उसके परिवार के काफ़ी लोगों को गम्भीर चोट आई. झिंझाना सीएचसी से हाई सेन्टर के लिये मेरठ रेफ़र कर दिये गये.
दरअसल आपको बता दें जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में पूर्व प्रधान के घर 20 से 25 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया व तोड़फोड़ कर फरार हो गए , बताया जा रहा है. पड़ोस में ही शादी समारोह में बज रहे डीजे का विरोध करने पर पूर्व प्रधान के घर दर्जनों अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया और घर में भी तोड़फोड़ की.
जिसमें पूर्व प्रधान के घर एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं. वह तीन लोगों को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर किया गया है. वहीं सीओ झिंझाना का कहना है कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें पूर्व प्रधान प्रधान पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर ले ली गई है. मामले की जांच की जा रही है.।

सर्व सेवा सम्मान समिति शामली द्वारा 10 हजार कपड़े के थैले निशुल्क बांटे जायगे

10 हजार कपड़े के थैले

निशुल्क बांटे जाएंगे
सर्व सेवा सम्मान समिति शामली द्वारा

आज कलक्ट्रेट में
मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी शामली एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अरविन्द संगल निवर्तमान चेयरमैन द्वारा 
 द्वारा कपड़े के थैलो का अनावरण किया गया

विश्व हिंदू महासंघ जनपद शामली द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई तथा उनके दिखाए गए मार्गों पर व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया


समझो भारत न्यूज़ शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

 विश्व हिंदू महासंघ जनपद शामली द्वारा मौहल्ला कबाड़ी बाजार में स्थित सिद्ध पीठ अट्ठा वाले मंदिर में पंडित विपिन  शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत सभी पदाधिकारियों से हवन संपन्न कराया इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित
की इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों पर चलने वह ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर तथा आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंडित विपिन शास्त्री ने कहा  ने महंत अवैद्यनाथ ने समाज सेवा व राजनीति के माध्यम से हिंदुत्व की भावना को मजबूत करने का कार्य किया जिला अध्यक्ष पंडित महेश शर्मा ने कहा इस संगठन का मेन उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता लाने के लिए हुआ है क्योंकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी समस्त उद्देश्य

सभी समस्त हिंदुओं को एक मंच पर इकट्ठा करना है अंत में कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न करके समापन किया गया इस अवसर पर पंडित विपिन शास्त्री पंडित महेश शर्मा अरविंद  कौशिक योगेश गोयल प्रेमचंद वर्मा मनोज शर्मा प्रदीप शर्मा विकास शर्मा अंकित गर्ग प्रमोद कश्यप मास्टर रामपाल सिंह रामकिशोर कश्यप सतवीर सिंह बृजपाल दीपक  रुहेला अनिरुद्ध कुमार तथा मनीष जैनआदि शामिल रहे