सहारनपुर। शहर में स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल देखने को मिली। नगर शांति समिति के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शौर सिंह कक्कड़ से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समिति के पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डा. शौर सिंह कक्कड़ को शाल एवं अन्य अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों और जनहित से संबंधित गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया। उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्य विभाग की जनसहभागिता से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नगर शांति समिति की भागीदारी की भी अपेक्षा की।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कपिल देव भी मौजूद रहे।
नगर शांति समिति की ओर से स्वागत करने वालों में समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी, संयोजक बिंत चावला, उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम और स्वागताध्यक्ष एम.पी. सिंह चावला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
जनसहभागिता से मजबूत हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिक समितियों की भागीदारी से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं जनकल्याणकारी संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। नगर शांति समिति और स्वास्थ्य विभाग के बीच प्रस्तावित सहभागिता को इसी दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
समझो भारत के लिए विशेष रिपोर्ट
पत्रकार — ज़मीर आलम, शामली (उत्तर प्रदेश)
📞 8010884848 | 9528680561
🌐 www.samjhobharat.com
No comments:
Post a Comment