बिडौली/झिंझाना। नवासे -ए-रसूल इमाम जाफर -ए-सादिक अलैहिस्सलाम की विलादत पर इमाम बारगाह में उल्लास के साथ महफिल कार्यक्रम आयोजित की। महफिल का आगाज कुरआन ए पाक की तिलावत से किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसारमंगलवार की देर रात बिडौली सादात स्थित इमाम बारगाह में नवासे रसूल इमाम जाफर -ए-सादिक अलैहिस्सलाम की महफिल का आयोजन किया गया। महफिल की शुरुआत कुराने पाक की तिलावत से मौलाना आबिद हुसैन शाह ने की, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान फजल अली उर्फ अच्छू मिया ने की। आयोजित महफिल में, सय्यद गुलाम अली, शहजाद शाह, रेहान हैदर, अली जोन, सय्यद अली रजा, दानियाल जैदी, सज्जाद ज़ैदी, कादिर अली, नफीस शाह,मोलाना हाशिम, आदि शायरों ने इमाम जाफर -ए-सादिक (अ.स.) की शान में कलाम और कसीदे पेश किए। महफिल में लंगर लगाया गया और लोगों को मिष्ठान व उपहार वितरित किए गए, इस मौके पर बच्चों एवं युवाओं में जोश देखने को मिला। सय्यद वसी हैदर ने इमाम जाफर-ए-सादिक अलैहिस्सलाम की जिंदगी पर प्रकाश डाला और उनके बारे विस्तार से जानकारी दी। महफिल में शुएब अखतर, खुर्रम जैदी, सम्मी शाह, नासिर अली, मोहम्मद अली, अम्मार हुसैन, साबिर शाह, सहजाद शाह,इब्ने हसन,मोहम्मद कासिम,हिलाल मेहदी,सय्यद मिन्हाल मेहदी,आफताब मेहदी, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment