कैरटू बिजलीघर के संविदा कर्मियों का एक साल से वेतन नही मिला। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने भुगतान की मांग की

बिड़ौली/झिंझाना के कैरटू स्थित 33केवी विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों का लगभग एक साल से वेतन लंबित है। संविदा कर्मी अमित कुमार और सनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि वे नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

कर्मियों के अनुसार, वेतन भुगतान की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और एमएस मैहर एंटरप्राइजेज को कई बार व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित किया गया है। इसके बावजूद अब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।

लगभग एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि परिवार का खर्च चलाना और दैनिक आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है।

संविदा कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में भी वेतन का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की अपील की है।इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सनोद कुमार, अमित कुमार, बिजेंदर, बाबू, प्रमोद, सागर, बुद्ध प्रकाश और बिट्टू सहित अन्य लाइनमैन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment