बिड़ौली सादात में नाली सड़के जर्जर ग्रामीण परेशानः वर्षों से बदहाल मार्गों के निर्माण की जनप्रतिनिधियों से मांग

बिड़ौली। शामली के झिंझाना तहसील क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में नाली सड़कें वर्षों से जर्जर हालत में हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से गांव की नाली सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिया मुस्ताफी जामा मस्जिद के सामने नाली में कीचड़ भरा है जहां से नामाजीयो का आवागमन होता हैं नमाजियों को आने-जाने में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है यह मार्ग पिछले लगभग कई वर्षों से बदहाल है पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
बारिश में लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है ग्राम वासियों ने नाली पर लोहे का चेनर लगाकर दुरुस्त कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन प्रधानों का पूरा कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद सड़कें बदहाल पड़ी हैं। बरसात के मौसम में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई नमाजी फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप भी लगाया है।
हालांकि, इस संबंध में ग्राम प्रधान का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।ग्रामीणों में सय्यद गुलाम अली,सय्यद वसी हैदर, सज्जाद मेहंदी, डॉक्टर बाकर,छोटू,आदि ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से नाली सड़क का शीघ्र निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment