कमालपुर मे बाबा गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजय कौशिक और अशवनी शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बिडोली। क्षेत्र के गांव कमालपुर मे बाबा गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, कांंग्रेेस प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा एवं अ भा ब्राह्मण महासभा मण्डल अध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मिली जानकारी के अनुसार बरस्पतिवार को राजकीय यमुना खादर इण्टर कालेज कमालपुर के मैदान मे  यमुना खादर यूवा कल्ब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि युवाओं मे खेलों के प्रति लग्न देखकर मन की अपार खुशी महसूस होती है। प्रतियोगिताये चलती रहनी चाहिए। प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।  

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने बताया कि खादर क्षेत्र मे प्रतिभाओं की कमी नही है। अभाव है तो अवसर एवं  सुविधाओं का।  प्रशासन से कई बार खादर क्षेत्र मे लडकियों के लिए डिग्री कॉलेज व खेल के मैदान की मांग उठाई जा चुकी है।जिसके लिए बडे स्तर पर रणनीति बनाकर सरकार को जगाने का काम किया जाए। अ भा ब्राह्मण महासभा मण्डल अध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया ने कहा कि यूवा खेल के क्षेत्र मे आगे बढ़कर देश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।

प्रथम मेंच खोडसमा और जनपद सहारनपुर के ततारपुर की टीम के बीच हुआ जिसमे खोडसमा ने ततारपुर को 7 विकेट से पराजित किया । खोडसमा टीम की ओर से 2 ओवर मे 9 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले मेन ऑफ द मैच रहे अंकित को मुख्य अतिथियों के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। ततारपुर की टीम के कप्तान अमन का ने टोस जीतकर पहले बोलिंग करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता प्रबंधन कमेटी के सदस्य अंकुश मुखिया ने बताया कि फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 11 हजार तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। 

इस दौरान रालोद नेता मेनपाल ऊदपुर, अंकुश मुखिया, गोरव ,कार्तिक, कमल प्रधान, अंकित शर्मा, अमित ,कपिल, राहुल संसरवाल, कुलदीप राठी,सुखपाल, अनुज, मोहित,सागर,आर्यन,पंकज आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment