बिडोली सादात (शामली)। मोहर्रम का महीना त्याग, बलिदान, इंसानियत और मानव सेवा का संदेश देता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए जनपद शामली के गांव बिडोली सादात में छठी मोहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों, विशेष रूप से नवासे-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अज़ादार युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
यह रक्तदान शिविर गांव स्थित इमाम बारगाह-ए-हुसैनी में आयोजित किया गया, जिसका संचालन सर्वोदय जनकल्याण समिति ब्लड बैंक एवं अंजुमन-ए-सज्जादिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर के आयोजन में डॉ. मुजम्मिल, आस्था पांडे, डॉ. राशिद एवं आकाश कुमार सहित चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में लगभग 25 युवाओं और अज़ादारों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदाताओं को सर्वोदय जनकल्याण समिति ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का सबसे प्रभावी और पुण्य कार्य बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने की, जबकि संचालन यमन जैदी, हाशिम शाह एवं कासिम शाह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का अवसर नहीं, बल्कि इंसानियत, न्याय और मानव सेवा के संदेश को अपनाने का भी समय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्बला की शहादत पूरी मानवता को सत्य, त्याग और सेवा का संदेश देती है। इसी भावना के साथ युवाओं ने रक्तदान कर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।रक्तदान करने वालों में अम्मार हुसैन, सम्मी, दाऊद शाह, इब्राहीम, आस मोहम्मद, कासिम शाह, हाशिम शाह, हुसैन अब्बास, बाकिर अली, शब्बर हुसैन, कैफ जैदी, मोहम्मद जैदी, दानियाल जैदी, गालिब शाह, जाबिर, फुलमियां, मिन्हाल मेहदी सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया।
ग्रामीणों और आयोजकों ने इस आयोजन को समाज में जागरूकता फैलाने और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल "समझो भारत" के लिए बिडोली सादात, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) से पत्रकार की विशेष रिपोर्ट।
📞 संपर्क: 8010884848
🌐 वेबसाइट: samjhobharat.com
📧 ईमेल: samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment