बिडोली। मोहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों की याद में गांव बिडोली सादात में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। छठी मोहर्रम के मौके पर नवासे-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत को समर्पित यह शिविर सोमवार 22 जून को इमाम बारगाह-ए-हुसैनी में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन सर्वोदय जनकल्याण समिति एवं अंजुमन-ए-सज्जादिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता फजल अली उर्फ अच्छू मियां करेंगे, जबकि संचालन यमन जैदी, हाशिम शाह एवं कासिम शाह द्वारा किया जाएगा।
फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है, इसलिए सभी स्वस्थ लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। समझो भारत से शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट
8010884848
No comments:
Post a Comment