ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने जोदूवाला गाँव मे गर्म राख से झुलसे बच्चों के पारिजनों और पीड़ित बच्चो से जिला अस्पताल में की मुलाकात, ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान

 


ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने जोदूवाला गाँव मे गर्म राख से झुलसे बच्चों के पारिजनों और पीड़ित बच्चो से जिला अस्पताल में की मुलाकात, ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान



बिजनौर।जोदूवाला गाँव में हुए दर्दनाक गर्म राख की चपेट मे आने से गंभीर रूप से झुलसे बच्चों का हाल जानने हेतु ऐश्वर्या मौसम चौधरी आज जिला अस्पताल बिजनौर पहुंचे , जहाँ उन्होंने पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।



अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय शाद, माता श्रीमती शमीना निवासी ग्राम चासरी एवं 13 वर्षीय साहिल पुत्र श्री वसीम निवासी ग्राम चासरी गर्म राख की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने उनके बेहतर उपचार हेतु सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली में इलाज कराने का आश्वासन दिया, ताकि बच्चों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों परिवारों को तत्काल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।



 ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने कहा कि दुःख और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ । मानवता और सेवा की भावना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है तथा जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा —“मेरे लिए ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का सिद्धांत सर्वोपरि है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही मेरी प्राथमिकता है। कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला न समझे, हर परिस्थिति में मे उनके साथ खड़ा हूँ lबच्चों का बेहतर उपचार कराना और उन्हें स्वस्थ जीवन दिलाना मेरी जिम्मेदारी है।


उन्होंने चिकित्सकों को बच्चों के उपचार में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए 

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

No comments:

Post a Comment