बहुजन समाजपार्टी की सेक्टर स्तरीय मीटिंग विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह के संचालन में आयोजित हुई।

 


आज दिनांक 10 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मोहम्मदपुर देवमल इनामपुरा  डॉक्टर अंबेडकर धर्मशाला में बहुजन समाजपार्टी की सेक्टर स्तरीय मीटिंग विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह के संचालन में आयोजित हुई।



मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी रोहिताश सिंह ,बीपी सिंह पूर्व प्रत्याशी नगीना एवं धर्मपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार हितेषी एडवोकेट उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर जी ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि गठबंधन दल इकट्ठा होकर भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बहन जी को गठबंधन में साथ लेकर नहीं चलेंगे तब तक बीजेपी को रोकना मुश्किल है। बीएसपी के शासनकाल में विकास कार्यों की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण स्वयं बहन जी करती थी। डॉक्टर अंबेडकर ग्राम विकास योजना के तहत बनी सीसी रोड आज भी कस से मस नहीं हुई है।

समाजवादी पार्टी को आडे हाथों लेते हुए बताया कि बहन जी को जान से मारने का प्रयास किया गया। लखनऊ गेस्ट हाउस कांड सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी के समय में जातिवाद, छुआछूत, भेदभाव चरम पर था। स्वयं उनको भी इसका सामना करना पड़ा। संविधान में इसका अंत किया गया है ।परंतु आज भी विद्ममान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी वीपी सिंह ,रोहतास सिंह व धर्मपाल सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी की सरकार बनाकर पांचवीं बार बहन कुमारी मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया ।विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि  बहुजन महापुरुषों के मिशन मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है ।पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार हितेषी एडवोकेट ,जिला महासचिव संजीव कुमार सैनी, विधानसभा प्रभारी समर सिंह एडवोकेट ,जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अशरफ, संजय सागर ,मास्टर संतराम, सेक्टर अध्यक्ष लाखन सिंह, शेर सिंह, अमित कुमार, विनय कुमार एडवोकेट, भूरे सिंह, प्रीतम सिंह, रूपचंद सिंह, रणजीत सिंह ,मुन्नू सिंह ,अक्षय सिंह, एवं काफी मात्रा में महिलाओं ने भाग लिया। धन्यवाद,

 जय भीम, जय भारत, जय संविधान, 

ब्रह्मपाल सिंह 

विधानसभा प्रभारी 

 बहुजन समाज पार्टी, बिजनौर।


@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

No comments:

Post a Comment