शामली। सिटी ग्रीन्स, दिल्ली रोड, शामली में मंगलवार, 17 मार्च को होगा रोजगार मेलें का आयोजन। मेले में 40 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग। इस मेले का आयोजन बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया है इच्छुक अभ्यर्थी ले सकते भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर स्थानीय व बाहरी कम्पनियों में नौकरी मिलने का अवसर।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि आगामी 17 मार्च को सिटी ग्रीन्स, दिल्ली रोड, शामली में आयोजित किए जा रहे मेगा जॉब फेयर में देश प्रदेश की 40 प्रतिष्ठित कम्पनियां 7000 से अधिक रिक्तियों के लिए प्रतिभाग करेंगी। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण से हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीबीए, बीसीए, एमबीए,एमसीए, बी-टेक, बी फार्मा, डी फार्मा, फैशन डिजाइनिंग आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार मेलें में फार्मा, स्वास्थ्य, मार्केटिंग, आटोमोबाइल इण्ड़०, मैन्युफैक्चरिंग, निर्माण कार्य, सर्विस सेक्टर, सिक्योरिटी, आदि सभी सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस रोजगार मेलें में टाटा मोटर्स, एम आर एफ टायर, याजाकी इंडिया प्रा लि, विवो , लावा मोबाइल्स, डिक्सन टैक्नोलॉजी इंडिया प्रा लि, गोयो सोल्यूशन, पेजेट इलेक्ट्रॉनिक, अमास स्किल वैंचर्स लि, जे के टायर, आर एस वी ज्वाइन प्रा लि, आर आर मैनपावर, एल आई सी, स्टार मैनपावर, पुखराज हेल्थकेयर, युवा शक्ति फाउंडेशन, ए के एस जाब, तुषार ट्रांसफार्मर, कैरियर व्हील्स, निकिता पेपर, अमर स्पीलिंट, एस आई एस आदि कम्पनी प्रतिभाग करेंगी।
रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने बताया कि इच्छूक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराकर दस बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो व योग्यता प्रमाण पत्र सहित अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेलें में प्रतिभाग करें। रोजगार मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर सम्पर्क करें। ब्यूरो-चीफ शौकिन सिद्दीकी के साथ कैमरा मैंन रामकुमार चौहान
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment