बिडौली, झिंझाना। कस्बा सहित देहात क्षेत्र की मस्जिदों में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुरान पूरा होने पर मौलाना हाफिज इस्माइल ने बयान में कहा कि कुरआन का देखना, पढ़ना और सुनना सब सवाब है। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।मिली जानकारी के अनुसार
बृहस्पतिवार देर रात को झिंझाना के गांव बिड़ौली सादात की आयशा मस्जिद में हाफिज इस्माइल द्वारा तरावीह में कुरान मुकम्मल किया गया तथा बाद में दुआ कराई गई, मुकम्मल होने पर हाफिज इस्माइल ने लोगों को खिताब में ब्याज लेने-देने को हराम बताया। उन्होंने कहा कि गिरवी रखकर मूल राशि के बराबर मुनाफा कमाना गलत तथा हराम है।
हाफिज ने नौजवानों को नशाखोरी, जुआ, शराब और सट्टेबाजी से दूर रहें रहने की नसीहत करते हुए कहा कि ये सब हराम है। उन्होंने मोहम्मद रसूल अल्लाह की जिंदगी को आदर्श बनाकर चलने के बारे में कहा। कार्यक्रम में मौलाना आसिफ ने भी खिताब किया। बिडौली में तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद इस्माइल ने कुरान पढा। बाद में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर सैकड़ो अकीदत मंद मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment