बिड़ौली/झिंझाना। बिड़ौली सादात में रमजान के 23वें रोजे पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। हाजी सगीर ठेकेदार ने रमजान की पवित्रता और भाईचारे पर जोर दिया।
क्षेत्र के गांव बिड़ौली सादात में शुक्रवार को पूर्व प्रधान इसरार के आवास पर रमजान के 23वें रोजे के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लेकर रोजा इफ्तार किया। इससे पहले नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमनों-अमान के लिए दुआ मांगी। रोजा इफ्तार में भाई-चारा की झलक देखने को मिली।
हाफिज आसिफ ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक और पवित्र महीना रहमतों और बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा बढ़ता है।पूर्व प्रधान इसरार ने कहा कि रमजान-उल-मुबारक को चार अशरा (हिस्से) में बांटा गया है।
पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा ग्यारहवीं रमजान से बीस रमजान तक रहमत का तथा 21वीं रमजान से तीस रमजान तक मगफिरत का है। इस मौके पर मोलाना अजीमुद्दीन, मोलाना आसिफ,कारीआस मोहम्मद,कासिम मंसूरी, पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम,हाफिज सुल्तान,इकरार,चंदा, नदीम,असलम,अलीहसन, आदि मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment