बिडोली/झिंझाना। हरियाणा के जिला करनाल स्थित गांव में मौजूद में 11 फरवरी की देर रात्रि एक रूहानी और अदबी महफिल का आयोजन किया गया। यह महफिल इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम की याद में सजी, जिसकी अध्यक्षता मौलाना हसीन साहब ने की।
महफिल में विभिन्न राज्यों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर समा बांध दिया। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव बिडोली सादात से पहुंचे शायर हाशिम शाह ने इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम की शान में शानदार कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। उनके असरदार अशआर ने महफिल को नई ऊंचाई दी, जिस पर आयोजकों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बिडोली सादात से पहुंचे अन्य शायरों को भी उनके बेहतरीन कलाम पर सम्मानित किया गया। महफिल में मौजूद आवाम ने शायरों को दुआओं से नवाजा और देर रात तक अदब व अकीदत का सिलसिला जारी रहा।कार्यक्रम के समापन पर देश में अमन-ओ-चैन और खुशहाली की सामूहिक दुआ कराई गई। इस अवसर पर शायरों के साथ मोहर्रम अली, आगाज जैदी, हुसैन अली, कासिम शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
✍️ खास रिपोर्ट: पत्रकार शाकिर अली
📍 बिडोली सादात, झिंझाना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)
📰 “समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
#samjhobharat
No comments:
Post a Comment