✍️ सुरेन्द्र सिंह निरवाल | शामली (उत्तर प्रदेश)
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के तत्वावधान में संगठन को सशक्त एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठन विस्तार बैठक का आयोजन गाजियाबाद स्थित पंडित दमन शर्मा के आवास पर किया गया। यह बैठक समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीति को लेकर अत्यंत सार्थक रही।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक पंडित भूपेंद्र भारद्वाज ‘रत्न’ ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी पंडित के.सी. गौड़ का विशेष सान्निध्य रहा, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हेमंत कौशिक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।
प्रभु परशुराम पूजन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं उपस्थित विप्र बंधुओं व विदुषियों द्वारा पुष्प अर्पण के साथ किया गया। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस बैठक में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि संगठित होकर ब्राह्मण समाज को सर्वोपरि स्थान दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
संगठन विस्तार के तहत नए दायित्व सौंपे गए
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हेमंत कौशिक ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से विचार-विमर्श एवं सहमति के आधार पर संगठन विस्तार की घोषणा की। इसके अंतर्गत—
- पंडित अशीत व्यास को मंडल अध्यक्ष, मेरठ मंडल (उत्तर प्रदेश)
- पंडित शशिकांत शर्मा को जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
- पंडित दमन शर्मा को मंडल अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ मेरठ मंडल
- पंडित हेमंत शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ गाजियाबाद
का मनोनयन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
पदाधिकारियों का सम्मान और समाज को एकजुट करने का आह्वान
कार्यक्रम में उपस्थित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का बुके व फूल मालाओं से सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन और सेवा भाव को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की सफलता पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा एवं सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।
इस बैठक में पंडित उमंग शर्मा, पंडित पपणेश शर्मा, पंडित समर्थ शर्मा, विदुषी कमला देवी शर्मा, विदुषी उर्वशी शर्मा, विदुषी हिमानी शर्मा, विदुषी दीपा शर्मा, विदुषी आयशा शर्मा, विदुषी आराध्या शर्मा, विदुषी पायल शर्मा, पंडित ऋषिपाल शर्मा, पंडित अनुज त्यागी, पंडित राजीव शर्मा, पंडित गिन्नी त्यागी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
"समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए विशेष ब्लॉग रिपोर्ट
📍 शामली, उत्तर प्रदेश
✍️ पत्रकार: सुरेन्द्र सिंह निरवाल
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
#samjhobharat
No comments:
Post a Comment