नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर – शामली पुलिस की बड़ी सफलता

शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में संचालित “ऑपरेशन सवेरा” अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम कसना और युवाओं को नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर ले जाना है। इसी कड़ी में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की स्मैक बरामद

पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान पुत्र उमरदीन, निवासी ग्राम तितरवाड़ा थाना कैराना, जनपद शामली है। आरोपी के कब्जे से 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (HR06BF1371) भी जब्त की गई।

दर्ज मुकदमा और जांच

गिरफ्तारी के आधार पर थाना आदर्शमंडी में मु0अ0सं0-149/25, धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के Forward व Backward Links की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस टीम

इस सफलता में थाना आदर्शमंडी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें –

  • उ0नि0 ब्रजपाल शर्मा
  • उ0नि0 लोकेश कुमार
  • है0का0 रोहित कुमार

ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस की अपील

शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। पुलिस ने कहा –
“आइए, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर कदम बढ़ाते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।”


✍ विशेष रिपोर्ट:
जिला ब्यूरो चीफ – शौकीन सिद्दीकी
जिला क्राइम रिपोर्ट – तल्हा मिर्जा
पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका – “सलाम खाकी”

📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
✉ salamkhaki@gmail.com


No comments:

Post a Comment