बिड़ौली, झिंझाना। बिड़ौली सादात के निवासियों के सामने हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। यमुना नदी के कटान और हाल ही में हुई बारिश के कारण ग्रामीणों की फसलें और मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है।
🔹 फसलें बर्बाद, किसान परेशान
ग्रामीणों के अनुसार, इस आपदा के चलते ज्वार, ईख, धान, लोकी, बैंगन, उड़द, गोभी, मिर्च, बाजरा जैसी फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। प्रभावित किसानों में कल्लन शाह, इस्लाम, रफीक, आफताब, नफीस, मोहर्रम अली, चन्द्रो, बाकर शाह, कादिर शाह, शाकिर शाह, नासिर शाह, नवाबुद्दीन आदि शामिल हैं।
फसल नुकसान के कारण किसानों को न केवल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अगले सीजन के लिए बुवाई करने में भी मुश्किलें आ रही हैं।
🔹 मकानों को भी हुआ गंभीर नुकसान
बारिश और कटान से प्रभावित होकर पत्रकार शाकिर अली की जन सेवा केंद्र किरयाना की दुकान मकान की छत गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा लगभग 6 अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें अजीमुद्दीन मौलाना, नफीस शाह के घर शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी सहायता नहीं मिली, तो उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर होना पड़ेगा।
🔹 प्रशासन से मदद की गुहार
गांव के पूर्व प्रधान फजल अली ने जिला प्रशासन से शीघ्र मदद की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, फसल सहायता और मकान की मरम्मत के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण अपने जीवन को फिर से सामान्य कर सकें।
"समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए खास रिपोर्ट
पत्रकार: शाकिर अली, शामली, उत्तर प्रदेश
📌 #samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment