हरिद्वार जिलाधिकारी की जनसुनवाई: 81 समस्याएँ दर्ज, 30 का मौके पर हुआ निस्तारण

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज कराने आते हैं।

📌 81 शिकायतें दर्ज, 30 का मौके पर निस्तारण

जनसुनवाई कार्यक्रम में इस बार कुल 81 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गईं।
जिलाधिकारी ने इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

🏞️ प्रमुख शिकायतें और माँगें

  • ग्राम प्रधान बिस्मिल्ला ने ग्राम गैंडीखाता में जंगल के पानी को रोकने के लिए तटबंध निर्माण,
    महिलाओं की बैठक हेतु भवन निर्माण और गैंडीखाता पोस्ट ऑफिस को बिजनौर (यूपी) से हटाकर हरिद्वार में संचालित करने की माँग की।
  • जगदीश प्रसाद (ग्राम हरजोली जट) ने अपनी भूमि खसरा संख्या 757 की पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
  • तबस्सुम (निवासी मुकर्रबपुर) ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयनित अभ्यर्थी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जाँच उपरांत नियुक्ति की माँग रखी।
  • प्रमोद कुमार ने पेंशनर की मृत्यु के बाद बैंक को दी जाने वाली एनओसी के संबंध में आवेदन दिया।
  • रीता पत्नी मनोज (ग्राम रहमतपुर) ने पक्का मकान स्वीकृति की माँग की।
  • कमल सिंह बिष्ट ने लालढांग में अपनी भूमि पर सिंचाई के लिए बनी गुल पर हुए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया।

🚨 जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • जनसुनवाई में दर्ज समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्थिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • जिन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उसका शीघ्र निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।

☎️ सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की।

  • एल-1 पर 81 और एल-2 पर 22 शिकायतें लंबित पाई गईं।
  • उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।

🏛️ बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,
अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,
परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,
जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,
सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।


खास रिपोर्ट: ज़मीर आलम
📌 "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
📞 8010884848 | 🌐 www.samjhobharat.com | ✉️ samjhobharat@gmail.com
#samjhobharat 

No comments:

Post a Comment