विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने शामली निवासी दीपक सैनी को संघठन में प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया। जिससे सैनी समाज में खुशी के लहर दौड गयी नगर के नया बाजार स्थित संगठन कार्यलय पर आयोजित बैठक में उक्त घोषणा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक का आयोजन नया बाजार स्थित हिंदू महासंघ के कार्यलय पर आयोजित कि गयी। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने 30 सालों से कांग्रेस में कार्य करने के बाद त्याग पत्र देने वाले शामली निवासी दीपक सैनी को संगठन में प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि गोरक्षपीठाश्वर योगी योगेश्वर आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद स्वरूप विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रहित के कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया विश्व हिंदू महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता
गोरक्षपीठाश्वर योगी जी के मिशन सामाजिक समानता में जी जान से जुटा है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े सभी हिन्दू वीर, महाराज जी के समक्ष आने वाली परेशानियों का डटकर मुकाबला करते है तथा महाराज की ढाल का कार्य करते है।
उन्होंने नवनियुक्त दीपक सैनी से आह्वान किया है कि वो अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा शक्ति से संगठन विस्तार का कार्य करते हुए महाराज जी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि दीपक सैनी एक मेहनती व कर्मठ व्यक्ति है। वो धर्म, समाज व जनहित के कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेते है। इस अवसर पर मनोज सैनी, विक्रम सिंह, अमित कुमार, सोहन सिंह, महावीर सैनी, शोर्यागिरी ,अशोक सैनी,राहुल शर्मा,विनोद सेन, मोनू पाल, अनु शर्मा, निशा त्यागी, गीता रानी,आलोक भटनागर, राधेश्याम सैनी, गड़ी, आनंद सैनी कांधला, रामपाल सैनी ,आदि मौजूद रहे। समझो भारत न्यूज शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार अरविंद कौशिक की रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment