कंप्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : लक्की कश्यप

बागपत । जिलेभर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया और सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य गिनाये। इस मौके पर सोशल वर्कर लक्की कश्यप ने बताया कि 21 मई वर्ष 1991 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। उन्हें देश में कई काम के लिए याद किया जाता है, लेकिन इनमे प्रमुख है उनका कंप्यूटर के क्षेत्र में काम करना। उन्हें कंप्यूटर क्रांति का जनक माना जाता है, क्योंकि उन्होंने कंप्यूटर को हर भारतीय के घर तक लाने का काम किया। उन्होंने सच्चाई, करुणा और प्रगति को मंत्र बनाकर देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। देश में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया था और पंचायत व्यवस्था लागू कर जिला और गांव को मजबूती प्रदान की थी। देश को 21वीं सदी में ले जाने का पहला कदम उठाया था और अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए सूचना तकनीकी के क्षेत्र में देश को क्रांति की नई दहलीज पर लाकर खड़ा किया था। उन्होंने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। समझो भारत न्यूज से पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment