परशुराम चौंक समाज के लिए बड़ी उपलब्धि - स्वामी ललितानंद परशुराम सबके भगवान, संगठित हो आगे बढ़े समाज -अशवनी शर्मा

बिड़ौली/झिंझाना। ऐरटी में कलश यात्रा निकालकर मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव। प्राप्त जानकारी के अनुसार
रविवार को जनपद शामली विधानसभा कैराना के गांव ऐरटी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। ऐरटी स्थित भारद्वाज दण्डि आश्रम में हवन एवं भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात आश्रम के पीठाधीश्वर दण्डि स्वामी ललितानंद तीर्थ जी के कुशल मार्गदर्शन में पण्डित सचिन भारद्वाज, वीशू शर्मा आदि के द्वारा मंत्रोच्चारण कर की गई। दण्डि स्वामी ललितानंद तीर्थ जी ने कहा कि जनपद में यूवाओ के द्वारा किया गया संघर्ष परवान चढ़ा है। अशवनी शर्मा के द्वारा चलाई गई मुहिम सफल हुई। जनपद में भगवान परशुराम चौंक बनना सर्व समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा (सींगरा) ने कहा कि परशुराम सबके भगवान है। भगवान को जाति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कोई भी समाज बिना संगठित एवं शिक्षित हुए आगे नहीं बढ़ सकता। कोनवेंट स्कूलों की होड़ में यूवा पीढ़ी में संस्कारों की बेहताशा कमी आई है।बेहतर भविष्य के लिए प्राचीन शिक्षण प्रणाली को अपनाना होगा।
गौरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि अत्याचारियों के विरुद्ध परशुरामजी ने फरसा उठाया था। कार्यक्रम में प्रधान अखिल भारद्वाज के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा, चौंकी प्रभारी राजकुमार के द्वारा टीम के साथ कार्यक्रम में शांति व्यवस्था कायम कराई गई। शोभा यात्रा निकालकर भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश देने का काम किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी ललितानंद, कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा सींगरा एवं ग्राम प्रधान अखिलेश भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वामी ललितानंद तीर्थ, कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा, गौरक्षा जिलाध्यक्ष विशु शर्मा, सचिन शर्मा, अंशुल शर्मा, ग्राम प्रधान अखिलेश शर्मा, आशु शर्मा, रोहित चौधरी, भाकियू महात्मा टिकैत जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा रामडा, लोकेंद्र शर्मा, एडवोकेट सुमित शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। समझो भारत न्यूज से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment