मेरठ में लॉरेंस विश्लोई का शूटर एनकाउंटर में ढेर STF ने घेरा तो फायरिंग की जेल से पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था,

मेरठ यूपी STF ने मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश जितेंदर उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई। वह उठाकर फरार हो गए गए। STF टीम घायल जीतू को नजदीकी अस्पताल ले गईं। जहां, इलाज के दौरान उसकी जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा मौत हो गई। जितेंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। गाजियाबाद में
2023 में हुई एक हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
जितेद्र ने 2016 में झज्झर में डबल मर्डर किया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था। तब से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा की जेल में रहने के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था। इसके बाद वह विश्लोई गैंग के लिए काम करने लगा था जितेद्र के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। (मनीष सिंह संवादाता)
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment