बिडोली/झिंझाना। पत्रकार संघ झिंझाना का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध एक वर्ष के लिए पिछले वर्ष के पदाधिकारियों में संरक्षक विनोद जैन, विपिन शर्मा, अध्यक्ष पद हरेंद्र मालिक, उपाध्यक्ष के लिए मेहरबान कुरेशी तथा सादिक चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर तस्लीम आलम तथा महासचिव पद पर सद्दाम सिद्दीकी, सचिव हारून सैफी को चुना गया है। चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला डालकर स्वागत किया गया।
बुधवार को आयोजित पत्रकार संघ की बैठक फैज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से गत वर्ष की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फिर से उन्ही पदों पर बने रहने की सहमति बनने के बाद संरक्षक विनोद जैन, विपिन शर्मा, अध्यक्ष पद हरेंद्र मालिक, उपाध्यक्ष के लिए मेहरबान कुरेशी तथा सादिक चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर तस्लीम आलम तथा महासचिव पद पर सद्दाम सिद्दीकी, सचिव हारून सैफी को चुना गया है। चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला डालकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी सुरेश मंत्री, विनोद संघल, बंटी चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बिल्लू राना, डा रोहित तोमर, अक्षय चौहान, मोनू तोमर के अलावा पत्रकार संघ के रमन गहलोत, अमित वाल्मीकि, अश्वनी सैनी, बिल्लू शर्मा जितेंद्र चौधरी, मुबारक अली,शाकीर अली, शाहरुख खान सुमित राठी सदस्य रहे।
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment