शामली थानाभवन। खेत पर मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं के टेम्पो में अज्ञात ट्रैक्टर की साइड लगने से टेम्पो पलट गया, जिससे टेम्पो सवार महिलाएं सड़क पर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी महिलाएं एक टेम्पो में सवार होकर थानाभवन की ओर एक खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर ही एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पलट गया। टेम्पो पलटने से टेंपो सवार महिलाएं ईश्वरी पत्नी मदन, प्रियांशी पुत्री अनिल, गीता पत्नी राजू, पूजा पत्नी सचिन, राधा पुत्री कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें ईश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिससे 55 वर्षीय ईश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया जा रहा था।रिपोर्ट-पंकज उपाध्याय थानाभवन शामली
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment