बिड़ौली। शामली। झिमरान बिड़ौली प्राथमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा एग्रीस्टैंक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के तहत किसानों के डिजिटल पंजीकरण के लिए विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान, साइट का सर्वर डाउन होने से लेखपाल का कार्य नहीं हो पाया। जिसके चलते कुछ किसानों का पंजीकरण अधूरा रह गया।
बुधवार को झिमरान बिडौली में लगे कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी जानकारी पंजीकृत कराई। कैंप में कृषि विभाग के अधिकारी बिट्टू सिंह ने किसानों की जानकारी दी तथा जांच की और दस्तावेजों का पंजीकरण किया। कृषि विभाग से आए अधिकारी बिट्टू सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल कृषि प्रणाली को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। कैंप के दौरान, साइट का सर्वर डाउन होने से अन्य काम का कार्य नहीं हो पाया। जिसके चलते कुछ किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment