बिडोली, झिंझाना : पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ आये दिन की जा रही अभद्रता से नाराज़ कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) के नेतृत्व में टोलकर्मियों का घेराव कर क्षेत्रवासियों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। मंगलवार शाम को टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी के द्वारा बदसलूकी की गई थी मामले का पता चलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं आक्रोशित हो गए। बुधवार सुबह कांग्रेस नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। कांग्रेसी नेता टोल प्लाजा पर उपस्थित टोलकर्मियों को घेर कर बैठ गए जिसकी वजह से काफी देर तक कार्य बाधित रहा। कांग्रेसी उक्त टोल कर्मी को बुलाने की मांग पर अड गये।
टोल कर्मीयों के द्वारा दिए गए भूल सुधारने के आश्वासन पर कांग्रेस कार्यकर्ता सांत हुए। कांग्रेस के यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने टोल कर्मीयों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का सम्मान सर्वोपरि है। सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता । कोई भी कर्मचारी कांग्रेसियों को हल्के में लेने का प्रयत्न न करे। कांग्रेसी नेताओं के द्वारा लगभग दस मिनट टोल फ्री रखा गया इस मौके पर अशवनी शर्मा राजेंद्र सिंह, अशवनी कौशिक (हथछोया), नासिर चौधरी, ज़ुबैर चौधरी, रिजवान मंसूरी, मनीष तोमर, मैनपाल ऊदपुर, खुशवंत सिंह,विपिन गुर्जर,हेदर अली,आरिफ, नौशाद,साजिद, सावेज, फुरकान, अनुज तोमर आदि मौजूद रहे।

#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment