कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।


 दिनांक 23 . मई. 2024 को दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में तिरुपति बालाजी कॉलोनी स्थित गोविंद सिंह बौद्ध के निवास पर महाकारूणिक तथागत बुद्ध की 2568वी बुद्ध पूर्णिमा (त्रिगुणी वैशाख पूर्णिमा) की पूर्व संध्या के मंगल अवसर पर धम्म  देशना कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। संसार के समस्त प्राणियों की मंगल कामना के लिए  बौद्धाचार्य राकेश मोहन भारती एवं मामराज सिंह बौद्ध द्वारा सूत्र पठन का पाठ किया गया।



 इस मौके पर अपने विचार रखते हुए  बौद्धाचार्य राकेश मोहन भारती, प्रदेश महासचिव दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश ने बुद्ध वंदना और पंचशील का हिंदी में अनुवाद कर कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का हमारे जीवन व पूरे संसार के लिए विशेष महत्व है क्योंकि भगवान बुद्ध का 563 ई० पूर्व वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी वन में जन्म हुआ और वैशाख पूर्णिमा को ही बोधगया में 6 वर्षों की कठिन तपस्या के पश्चात ज्ञान प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि संसार के सभी संस्कार अनित्य हैं उत्पन्न व नष्ट होना उनका स्वभाव है। इस संसार में चक्षु इन्द्रिय दुःख का कारण है संसार के आठ लोक धम्म हैं लाभ- हानि ,यश-अपयश, निंदा- प्रशंसा, दुःख और सुख मनुष्य को कभी भी इनसे विचलित नहीं होना चाहिए।


 वह उसकी अवनति का मुख्य कारण है और जो बहुत धनवान पुरुष सोना चांदी व उत्तम भोजन से संपन्न होते हुए भी जब वह अकेला ही स्वादिष्ट भोजन करता है तो वह भी उसकी अवनति का मुख्य कारण है। सभी पापों को न करना, कुशल कर्मों का संचय करना, अपने चित्त को शुद्ध करना यही बुद्ध का धम्म हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सेवानिर्वत एसडीओ सिंचाई विभाग नरेश कुमार ने की तथा संचालन मामराज सिंह बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में जयराम भारती शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक नजीबाबाद, पूर्व शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक भागूवाला राजा राम गौतम, एडवोकेट समसपाल, बसपा नेता नंदराम प्रजापति, एडवोकेट संघप्रिय बौद्ध,  विमल कुमार कटारिया, डॉ सहदेव आदि ने भगवान बुद्ध की शिक्षा को ग्रहण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया।

इस अवसर पर  अंजूषा सिंह, कैलाश बौद्ध ,नरेश कुमार दिनेश कुमार, सुभाष बौद्ध, राजेंद्र सिंह बौद्ध, रामगोपाल बौद्ध ,ऋषा बौद्ध, संतराम सिंह बौद्ध ,पत्रकार नरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, विपिन कुमार, कामेंद्र सिंह आदि की गरिमा उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उपासक- उपाशिकाओं को भोजन दान कराया गया।

@SAMJHO BHARAT 

    7017912134

No comments:

Post a Comment