अयोध्या में पधारे श्री राम लला का दर्शन कर लोटे तीर्थ यात्रियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।


 
झिंझाना शामली।अयोध्या में पधारे श्री राम लला का दर्शन कर लोटे तीर्थ यात्रियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेता अरविंद बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री राम भक्तों गाड़ी से उतरते वक्त उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा। गाड़ी के चालक अनिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गौर तलब हो कि 5 फरवरी को कस्बा झिंझाना से 48 यात्रियों का जत्था सुनील बंसल के नेतृत्व में अयोध्या के लिए चला था। जिसने 6 फरवरी को श्री राम लला का दर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार  बुधवार की देर शाम यात्रियों से भरी यात्री बस झिंझाना पहुंची। जहां स्वागत किया गया। झिंझाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ छोटू सैनी के अनुसार 11 बस उनके नेतृत्व में अयोध्या पहुंची थी। सभी का घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
#samjhobharat #समझोभारात
www.samjhobharat.com
8010884848

No comments:

Post a Comment